DMCA.com Protection Status Bhagwat prasad pandey Daroga ji लठ की जगह फ़िल्मी डायलोग बरसाने वाले दरोगा जी

Amazon

Translate

Bhagwat prasad pandey Daroga ji लठ की जगह फ़िल्मी डायलोग बरसाने वाले दरोगा जी


लठ की जगह फ़िल्मी डायलोग बरसाने वाले दरोगा जी 

Bhagwat prasad pandey Daroga ji :-


हर जगह पुलिस लोगों को जागरूक करने के अनोखे तरीके निकाल रही है, ऐसे में एक दारोगा साहब का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो ठेठ अंदाज में लोगों को समझ रहे हैं। दारोगा की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल है, जिसे काफी सराहा जा रहा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं एमपी पुलिस के दारोगा भागवत प्रसाद पाण्डेय की जो लॉकडाउन में बाहर निकले लोगों को बड़े ही मजाकिया अंदाज में सबक सिखा रहे हैं। आइए आपको भी दिखाते गईं इनका अनूठा अंदाज |
Bhagwat Prasad Daroga Ji Biography Wiki, Age, Personal Details, Education, School, College, Measurement, Height, Weight, Figure, Family Details, Father, Mother, Sister, Brother, Boyfriend, Affairs, Hobbies, Favorite Actor, Actress, place, food, Films, Movies, Awards and Nominations








गश्त करते समय देते हैं लोगों को नसीहत :- 

कई जगह देखा जाता है कि लॉकडाउन के बावजूद लोग बेपरवाह होकर बाहर टहलने निकल जाते हैं। ऐसे में Corona  संक्रमण का ग्राफ काफी बढ़ जाता है। जिसके चलते हर राज्य पुलिस के पुलिसकर्मी लोगों को समझने के लिए हर वो तरीका अपना रहे हैं ताकि लोग अपने घर में रहें। इसी के अन्तर्गत एमपी पुलिस के दारोगा भागवत प्रसाद पाण्डेय का तरीका सबसे अनोखा और बेहतरीन साबित होता दिख रहा है, क्योंकि वो लोगों को उन्हीं की भाषा में समझा रहे हैं जो बेहद मजाकिया है।



अगर इनके अंदाज की बात करें तो जो भी व्यक्ति इन्हें सड़क पर दिखता है, उसे बड़े प्यार से अरे भैया, ओ भैयाकहकर रोकते हैं। पूछते हैं, ‘कहां घूम रे हो, क्यों घूम रे हो?’ अगर सामने वाले का कारण सचमुच एकदम ज़रूरी लगता है, तब तो जल्दी काम खत्म करो, मास्क पहनो और घर जाओकहकर छोड़ देते हैं। लेकिन अगर कारण बहानेबाजी लगे, तब तो भई आगे जाने ही नहीं देते। कुछ-कुछ को तो उठक-बैठक भी लगवा देते हैं।





फ्री में देते हैं मास्क :-

इतना ही नहीं अगर पांडेय जी को कोई बिनामस्क के दिख जाता है तक उसको अपनी तरफ से नसीहत के साथ साथ मास्क भी देते हैं और सुरक्षा करने को कहते हैं। अगर किसी को कोई दिक्कत होती है या मदद की जरूरत होती है तो ये उसकी दिक्कत दूर करते हैं। जिसकी वजह से लोग इनकी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।





पैसो से भी करते है गरीबो और लाचरों की मदद :-

कुछ दिन पहले जब अपनी Pulice Van में सिंगरोली, MP में गस्त लगा रहे थे तो एक झोपड़ी टाइप का एक घर देखे जिसमे एक आपहिज आदमी चारपाई पर बैठा था तब उनकी नजर उस आदमी पर पड़ी उन्होंने उस आदमी से पूछा ‘कैसे तुड़वा लिए पैर’ तब उस आदमी ने दरोगा जी को देखकर उठने लगा तो वो बोलो बैठे रहो-बैठे रहो...  कुछ मत करो- कुछ मत करो और अपना परिचय को फिल्मी अंदाज में देते हुए कहा की “हमारा नाम है सूबेदार भगवत पाण्डेय, मैं हु यातायात प्रभारी यहाँ लगी है अभी ड्यूटी हमारी, इसलिए तबियत देखने आगये तुम्हारी” | तो उस आदमी ने अपनी पैर की तकलीफ बताया वो एक ऑटो चालक था | किसी दुर्घटना के कर पैर में चोट लगे थी और उसका ऑटो भी ख़राब हो गया था जिसको बनाए के लिए उसके पास पैसा नहीं था , जिनको सुनकर उन्हें दुःख हुआ | उस आदमी को बिना मांगे कुछ रुपया से मदद की और अपना Mobile no दिया की जब किसी चीज की जरूरत पड़े तो फ़ोन कर लेना और वो बोले की तुम्हारा ऑटो भी बनवा देगे तुम फिक्र मत करो | वे अपने video के माध्यम से और भी लोगो को उस आदमी की मदद करने को बोला |





यूट्यूब चैनल भी है :-

जो वीडियो करते हैं, उन्हें यूट्यूब पर भी डालते हैं| यूट्यूब पर चैनल है- Bhagwat prasad pandey Daroga ji के नाम से| लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वाले लोग क्या-क्या कारण बताते हैं, वो सारा कुछ वहां भी देखने को मिल जाएगा| उनके चैनल पर कितना सब्सक्राइबर है ये तो पता नही चल पाया क्योंकी सब्सक्राइबर Hide कर रखे है | Bhagwat prasad pandey Daroga ji ने अभी तक 37 video YouTube पर डाले है | इन्होने YouTube Channel 6 May, 2016 में Join किया था, पर video कभी कभी डालते थे लेकिन जब से Corona का संक्रमण बड़ा और LockDown सुरु हुआ , लोगो को जागरूक करने के लिया नियमित रूप से video डालना शुरु कर दिया है |







लाइव वाला आइडिया आया कहां से?

The Lalantop को दरोगा जी से बात हुई फोन पर जब उन्होंने पूछा कि फेसबुक लाइव करने का कैसे सोचा ? तो दरोगा जी ने जवाब दिया,



पुलिस के जो वीडियो वायरल होते हैं, तो केवल मारपीट के होते हैं| लेकिन उस मारपीट का कारण क्या है, ये कोई नहीं जानता| न कोई उसको दिखाता है| मेरा भी एक वीडियो वायरल हुआ था, ज्यादा मारपीट नहीं थी, थोड़ी-बहुत थी, तो लोगों ने उसमें इतने नकारात्मक कमेंट किए कि मुझे बहुत ग्लानी हुई| इसलिए मैंने फेसबुक लाइव शुरू किया| मैंने सोचा कि जब लोग सामने से दिखेंगे, तो उनकी गलतियां पहले रिकॉर्ड हो जाएंगी| अब जनता भी देखे कि क्या गलती कर रहे हैं| फिर मैं उनसे पूछूंगा कि गलती हुई है या नहीं| फिर डिसाइड करेंगे कि क्या सज़ा दें|’



आगे TI भागवत प्रसाद ने ये भी बताया कि जब उन्होंने फेसबुक लाइव करना शुरू किया तो लोगों को खुद लगा कि वो गलत कर रहे हैं| उन्हें समझ आया कि पुलिस उनके लिए सड़क पर है, लोगों ने स्वीकार किया, वो शर्मिंदा भी हुए | इसी पर आगे कहा,



लोग सुधरे हैं| हमने लट्ठ से जितना कंट्रोल नहीं किया उतना फेसबुक लाइव से किया| दूसरा, सबसे बड़ी चीज़ ये है कि जैसे ही मैं लाइव शुरू करता हूं, सब अपने घरों में कैद हो जाते हैं| बाहर कोई नहीं निकलता| सब अपने घरों में बैठकर मोबाइल से लाइव देखते हैं| दो हज़ार-तीन हज़ार लोग देखते हैं| इसके अलावा लोगों को कोई दिक्कत होती है, तो वो लाइव के दौरान भी फोन करते हैं|’





रोज़ 8 बजे ‘आपसी बात’ :-

TI भागवत प्रसाद फेसबुक लाइव चैट करते हैं, रोज़ रात 8 बजे| लोगों की दिक्कत सुनते हैं, जवाब देते हैं| सलाह देते हैं |





हज़ारों लोग फैन हो गए :- 

फेसबुक पर 34,000+ फॉलोअर्स हैं| एक वीडियो को 15-20 हज़ार लोग शेयर करते हैं| कमेंट्स में सैल्यूट करते हैं| लाइव वीडियो में दनादन कमेंट्स आते हैं| गर्व करो इस वर्दी परनाम से भी फेसबुक पर अकाउंट है| उसमें भी TI भागवत प्रसाद के वीडियो डलते हैं| उससे भी लाइव होता है|





Bhagwat prasad pandey Daroga ji के कुछ डायलोग :-

अरे भैया, ओ भैया कहां घूम रे हो, क्यों घूम रे हो |

हमारा नाम है सूबेदार भगवत पाण्डेय, मैं हु यातायात प्रभारी यहाँ लगी है अभी ड्यूटी हमारी, इसलिए तबियत देखने आगये तुम्हारी” |

आओ यार... बाते करते है चार |

यही नहीं फिल्मी हीरो के डायलोग और मिमिक्री भी करते .. जैसे नाना पाटेकर का “अच्छा है- अच्छा है”


Bhagwat Prasad Daroga Ji Biography Wiki, Age, Personal Details, Education, School, College, Measurement, Height, Weight, Figure, Family Details, Father, Mother, Sister, Brother, Boyfriend, Affairs, Hobbies, Favorite Actor, Actress, place, food, Films, Movies, Awards and Nominations








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ