DMCA.com Protection Status हंता वायरस क्या हैं, लक्षण, कैसे करता है संक्रमित? Hanta Virus Kya Hai in Hindi

Amazon

Translate

हंता वायरस क्या हैं, लक्षण, कैसे करता है संक्रमित? Hanta Virus Kya Hai in Hindi


Hanta Virus in Hindi: क्या है China का हंता वायरस - पूरी जानकारी


हंता वायरस क्या हैं, लक्षण, कैसे करता है संक्रमित?


कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला चीन इस समय इस पर नियंत्रण की जीतोड़ कोशिश में लगा है। इसी बीच एक नए वायरस ने एक बार फिर चीन की चिंता बढ़ा दी है। इस वायरस का नाम है- हंता वायरस। इस वायरस से चीन में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। आइए जानते हैं इस वायरस के बारे में विस्तार से:






हंता वायरस क्या है और यह कैसे फैलता है

What is Hanta virus and how does it spread?


हंता वायरस रोडेंट जो चूहे की एक प्रजाति है, उसके शरीर में होता है। इससे चूहे को तो बीमारी नहीं होती, लेकिन यह इंसान की मौत का कारण बन सकता है।

सीडीसी के मुताबिक हंता वायरस का संक्रमण हवा या सांस के जरिए नहीं फैलता।

अगर एक व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित है तो उससे दूसरे व्यक्ति को संक्रमण नहीं फैलता।

अगर कोई व्यक्ति चूहे के संपर्क में आता है तो, उसे हंता वायरस के संक्रमण का खतरा होता है।

चूहे के लार, थूक, मल या मूत्र के संपर्क में आने से और इन्हीं हाथों से आंख, कान या मुंह वगैरह छून से इसका संक्रमण हो सकता है।

 

दुनियाभर में कोरोना वायरस से ख़ौफ़ के बीच हंता वायरस ने भी लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं|

चीन में हंता वायरस की वजह से 23 मार्च को एक शख्स की मौत की ख़बर है|

ग्लोबल टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़, हंता वायरस से संक्रमित शख्स जिस बस में सवार था, उसमें सवार 32 लोगों की जांच की गई है|

 
Hanta-Virus-Kya-Hai-in-Hindi

Hanta-Virus-Kya-Hai-in-Hindi


हंता वायरस कहा से फैलना शुरु हुआ ?

Where did the hanta virus start to spread?

चीन के यूनान प्रांत में हंता वायरस से जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह बस से शाडोंग प्रांत लौट रहा था। उसे लोगों ने पहले कोरोना से पीड़ित समझा। बाद में जब बॉडी को अस्पताल लाया गया तो जांच में पता चला कि उसे कोरोना नहीं हंता वायरस था। इसके बाद बस में सवार सभी 32 यात्रियों की जांच की गई। हालांकि, इस मामले में फिलहाल बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। हंता वायरस से व्यक्ति की मौत की जानकारी सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स द्वारा दी गई। इसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि क्या हंता वायरस भी कोरोना वायरस की तरह खतरनाक है |






हंता वायरस के लक्षण क्या है

What are the symptoms of Hanta virus?


हंता वायरस के लक्षण भी कोरोना वायरस के लक्षणों से काफी हद तक मेल खाते हैं। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल और प्रेवेंशन(सीडीसी) के मुताबिक हंता वायरस से संक्रमित होने पर,

व्यक्ति को तेज बुखार होता है |

यह बुखार 101 डिग्री से ऊपर भी हो सकता है |

संक्रमित व्यक्ति के सिर में और शरीर में दर्द होता है |

उसे उल्टी(वोमेटिंग), पेट में दर्द की समस्या हो सकती है |

संक्रमित व्यक्ति को डायरिया की शिकायत हो सकती है |

बाद के लक्षणों में फेफड़े में पानी जमा हो सकता है |

संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है |

 

हालांकि आमतौर पर हंता वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं जाता है| हंता के संक्रमण का पता लगने में एक से आठ हफ्तों का वक़्त लग सकता है|

CDC की मानें तो हंता वायरस में मृत्युदर 38 फ़ीसदी होती है और इस बीमारी का कोई 'स्पेसिफिक ट्रीटमेंट' नहीं है|




हंता वायरस से बचाव और इलाज  क्या है

What is the prevention and treatment of Hanta virus?


इससे बचने का फिलहाल यही तरीका है कि चूहों से दूरी बनाकर रखी जाए। खासकर चूहे के लार, थूक, मल-मूत्र से बच कर रहें।  इसका फिलहाल कोई प्रॉपर इलाज सामने नहीं आया है। फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण होते ही चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत है। सांस संबंधी परेशानी में आईसीयू में भर्ती करना और ऑक्सीजन थेरेपी देने से राहत हो सकती है।






भारत में कितना खतरा  हंता वायरस से :- 

How much danger in India is caused by virus ?


सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशंस की रिपोर्ट के मुताबिक, ये वायरस अभी तक सिर्फ चीन और अर्जेंटीना में ही पाया गया है। चीन में भी इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। सीडीसी के मुताबिक चूहों के मल-मूत्र से दूर रहें तो इस वायरस का संक्रमण नहीं होगा। इसका संक्रमण व्यक्ति से व्यक्ति में नहीं फैलता। इस लिहाज से भारत में अभी इसका खतरा नहीं है।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ