DMCA.com Protection Status सड़क के बीचोबीच मोटी सी सफेद पट्टी, ब्रोकन सफेद पट्टी, सॉलिड यलो, दो सॉलिड यलो, ब्रोकन यलो लाइन होती हैं। Road par lines ka matlab kya hota hai

Amazon

Translate

सड़क के बीचोबीच मोटी सी सफेद पट्टी, ब्रोकन सफेद पट्टी, सॉलिड यलो, दो सॉलिड यलो, ब्रोकन यलो लाइन होती हैं। Road par lines ka matlab kya hota hai

Road par lines ka matlab kya hota hai

भारत में सड़क सुरक्षा हमेशा से ही गंभीर मसला रहा है। सिर्फ 2013 की आंकड़ों की बातें करें तो इस साल 1 लाख से अधिक लोगों ने अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जानें गंवाई हैं। इन दुर्घटनाओं को कम करने की जिम्मेदारी न केवल सरकार की है, बल्कि इन सड़कों का उपयोग करने वाले आम नागरिकों की भी है। जहां तक ट्रैफिक नियमों की बात है तो आम नागरिक रेड लाइट पर रुकने भर को ही अपने कर्तव्यों की इतिश्री मान लेता है। इसका कारण है जानकारी का अभाव।

सड़क पर चलते कभी उसपर बनी लाइनों पर ध्यान दिया है आपने? ये लाइनें पीली या सफेद रंग की होती हैं। कभी-कभी तो ये एक सीध में होती हैं और कभी-कभी टुकड़ों में होती हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये लाइनें सड़क को दो हिस्सों में बांटने के लिए होती हैं, तो आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं। लेकिन यह सिर्फ सड़क को दो हिस्सों में बांटने के लिए ही नहीं होता, बल्कि इसके और भी मायने होते हैं, जिसे जानकर आप भी कहेंगे कि ये तो हम जानते ही नहीं थे।

 




सड़क के बीचोबीच मोटी सी सफेद पट्टी

(Thick white strip in the heart of the road) :-



सड़क के बीचोबीच मोटी सी दिखने वाली सफेद पट्टी दरअसल इस बात का इशारा है कि आपको अपना लेन नहीं बदलना चाहिए, बल्कि इस पट्टी की बाईं तरफ से चलते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

 

 
white_strip_in_the_heart_of_the_road

ब्रोकन वाइट् लाइन 

(weith Broken Line on Road) :-

इस तरह की पट्टियों का मतलब है कि अगर आप लेन बदलना चाह रहे हैं तो आपको सतर्क लना चाहिए। आप ध्यान दीजिए कि पीछे से कहीं कोई वाहन तो नहीं आ रहा।

 



A_solid_yellow_line _on_road

एक सॉलिड यलो लाइन

(A solid yellow line on road) :-

एक सॉलिड यलो लाइन का मतलब होता है कि आप दूसरे गाड़ियों को ओवरटेक कर सकते हैं लेकिन पीली लाइन को पार मत करिए. हालांकि ये नियम अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग होते हैं. उदाहरण के लिए तेलंगाना में पीली लाइन का मतलब होता है कि आप ओवरटेक नहीं कर सकते.

 



Two_solid_yellow_line_on_Road

Two_solid_yellow_line_on_Road

दो सॉलिड यलो लाइन 

(Two solid yellow line on Road) :-

इन दोहरी पीली पट्टी का मतलब है कि आप इन्हें पार नहीं कर सकते। आप इन्हें पार नहीं कर सकते।

 

 

ब्रोकन यलो लाइन

(Yellow Broken Line on Road) :-

ब्रोकन यलो लाइन इस लाइन पर आप पास कर सकते हैं लेकिन सावधानी के साथ.

 

 

yellow Broken Line on Road

yellow Broken Line on Road

सॉलिड यलो लाइन के साथ ब्रोकन येलो लाइन 

(yellow Broken Line on Road) :-

अगर आप लंबी पीली पट्टी पर ड्राइव कर रहे हैं तो समझना चाहिए कि आप ओवरटेक कर सकते हैं। अगर टूटी हुई पट्टी पर आगे बढ़ रहे हैं तो ओवरटेक करना खतरे से खाली नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ