DMCA.com Protection Status गूगल असिस्टेंट क्या हैं ? गूगल असिस्टेंट कैसे काम करता है? - Google Assistant Kya Hai

Amazon

Translate

गूगल असिस्टेंट क्या हैं ? गूगल असिस्टेंट कैसे काम करता है? - Google Assistant Kya Hai

गूगल असिस्टेंट क्या हैं, गूगल असिस्टेंट को किसने लौंच किया था और कब किया गया था, गूगल असिस्टेंट क्या क्या कर सकता है, गूगल असिस्टेंट कैसे काम करता है?

 

Google Assistant Kya Hai, Google Assistant Ko Kisne Lounch Kiya Tha Or Kisne Lounch Kiya Tha, Google Assistant Kya Kya Kar Sakta Hai, Google Assistant Kaise Kaam Karta Hai?

 

 

Google Assistant Kya Hai, Google Assistant Ko Kisne Lounch Kiya Tha Or Kisne Lounch Kiya Tha, Google Assistant Kya Kya Kar Sakta Hai, Google Assistant Kaise Kaam Karta Hai, SmartPhone Me Google Assistant Ko Kaise Active Kare, Koun Koun Si Device Me Google Assistant Ka Use Kiya Ja Sakta Hai, Google Assistant Ko Kis Language Me Banaya Gaya Hai, Or Google Assistant Koun Koun Si Language Ko Sapport Karta Hai?


हेल्लो दोस्तों ! कैसे है आपलोग? खबरिदुनियाँ (KhabariDuniyaaa) में आपका स्वागत है|

आज हम जानेगे ? गूगल असिस्टेंट क्या हैं, गूगल असिस्टेंट को किसने लौंच किया था और कब किया गया था, गूगल असिस्टेंट क्या क्या कर सकता है, गूगल असिस्टेंट कैसे काम करता है, स्मार्ट फोन में गूगल असिस्टेंट कैसे एक्टिव करें, कौन कौन सी डिवाइस में गूगल असिस्टेंट का उपयोग किया जा सकता है, गूगल असिस्टेंट को किस लैंग्वेज में बनाया गया है और गूगल असिस्टेंट कौन-कौन सी भाषा को सपोर्ट करता है?

 

 

गूगल असिस्टेंट क्या हैं?

Google Assistant Kya Hai?

गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) गूगल का ही  एक असिस्टेंट प्रोग्राम (Assistant Program ) है जिसे हम एक वर्चुअल असिस्टेंट (Virtual Assistant) भी कह सकते हैं । जिसकी मदद से हम भी एंड्रॉयड फोन या फिर अन्य स्मार्ट फ़ोन, स्मार्ट डिवाइसों (Smart Devices) को बहुत ही आसानी से कंट्रोल (Control) कर सकते है|

गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) के जरिये कोई भी एप्लीकेशन (Application) को हम वायस कमांड (vioce) के जरिये कंट्रोल (Control) कर सकते है|

जैसे की -- कोई भी एप्प को ओपन करना, कोई भी इनफार्मेशन के गूगल में सर्च करना, कोई रिमाइंडर लगवा सकते हैं, किसी भी चीज की जानकारी के बारे में ओके गूगल करके पता कर सकते हैं, अपने सवालों का जवाब पा सकते हैं, जो आप गूगल असिस्टेंट से वॉइस कमांड के जरिए करवा सकते हैं|

 

 

गूगल असिस्टेंट को किसने लौंच किया था और कब किया गया था?

Google Assistant Ko Kisne Lounch Kiya Tha Or Kisne Lounch Kiya Tha?

Google के CEO “Mr.Sundar Pichai” ने इसे सन 2016 में लांच किया था| इसके पूर्व भी google द्वारा इसी तरह के कई फीचर जैसे Google Now, Hello Google को लांच किया था लेकिन वो बहुत से तकनीकी कारणों की वजह से सफल नहीं हो पाए थे|

लेकिन इसका उन्नत फीचर Google Assistant जिस तरह से सफल हो रहा है वो आने वाले समय की जरुरत बन जायेगा. और लोग इसका इस्तेमाल करने लगेंगे|

 

 

Google Assistant Kya Hai, Google Assistant Ko Kisne Lounch Kiya Tha Or Kisne Lounch Kiya Tha, Google Assistant Kya Kya Kar Sakta Hai, Google Assistant Kaise Kaam Karta Hai, SmartPhone Me Google Assistant Ko Kaise Active Kare, Koun Koun Si Device Me Google Assistant Ka Use Kiya Ja Sakta Hai, Google Assistant Ko Kis Language Me Banaya Gaya Hai, Or Google Assistant Koun Koun Si Language Ko Sapport Karta Hai?

गूगल असिस्टेंट क्या क्या कर सकता है?

Google Assistant Kya Kya Kar Sakta Hai?

अब तक तो हमने जान लिया कि गूगल असिस्टेंट क्या हैं? (Google Assistant Kya Hai) और चलिए अब हम जानते हैं, कि गूगल असिस्टेंट के जरिए आप क्या-क्या कर सकते हैं?

 

गूगल सर्च करें :-

आप गूगल पर बिना किसी टाइपिंग के सिर्फ ओके गूगल बोलकर के अपने आवश्यकता अनुसार कोई भी इनफार्मेशन को कुछ ही सेकंड में देख या सर्च कर सकते हैं|

 

रिमाइंडर लग सकते हैं :-

जैसे अगर आपको किसी भी जरूरी काम को किसी निश्चित समय पर करना है या फिर आपकी कोई किसी समय पर आवश्यक मीटिंग है, तो आप इसके लिए रिमाइंडर लगा सकते हैं और अन्य चीजों के लिए भी रिमाइंडर लगा सकते हैं।

 

अलार्म सेट कर सकते हैं :-

आप चाहे तो अलार्म को रिमाइंडर की जगह लगा सकते हैं।

 

मैसेज और कॉल कर सकते हैं :-

हम वॉइस कमांड के जरिए गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करके किसी को भी मैसेज या फिर वॉइस कॉल कर सकते हैं। इसके लिए हमें उस व्यक्ति का नाम बोलना जिसके साथ वॉइस कॉल करना चाहते हैं या उसे मैसेज भेजना चाहते हैं।

 

किसी भी ऐप को ओपन करें :-

फ़ोन किसी भी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हम ओके गूगलके जरिए उस एप्लीकेशन का नाम बोलकर उसे ओपन करके इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे

अगर आप यूट्यूब पर वीडियो देखना चाहते हैं ओके गूगल ओपन यूट्यूब बोलकर यूट्यूब ओपन कर सकते है|

 

गूगल मैप यूज़ कर सकते है :-

आप गूगल असिस्टेंट पर सर्च नियर बाई के जरिए अपने नजदीकी अस्पताल, जिम, स्पा, ढाबा, मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट, होटल या फिर किसी अन्य आवश्यक स्थान का पता कर सकते हैं|

 

नोटिफिकेशन या मैसेज पढ़वा सकते है :-

हमारे फोन में दिनभर न जाने कितने सैकड़ों नोटिफिकेशन आते हैं और उन्हें एक-एक करके पढ़ने में हमारा समय काफी ज्यादा व्यर्थ हो जाता है और ऐसे में यदि हम गूगल असिस्टेंट के जरिए मैसेज पढ़ा कर नोटिफिकेशन को देखेंगे, तो हमारा समय भी बचेगा|

 

म्यूजिक चला सकते हैं :-

आप गूगल असिस्टेंट को अपनी मन पसंदीदा भाषा में म्यूजिक चलाने के लिए कमांड दे सकते हैं और वह आपको आपकी पसंदीदा म्यूजिक कुछ ही सेकेंड में प्ले करके सुना देगा|

 

और भी बहुत चीज कर सकते है :-

अब लगभग अनगिनत चीजों को गूगल असिस्टेंट के जरिए कर सकते हैं और बस हमें थोड़ा सब पता करना पड़ेगा कि कौन सी चीजें को हम गूगल असिस्टेंट के जरिए कर सकते हैं|

 

 

गूगल असिस्टेंट कैसे काम करता है?

Google Assistant Kaise Kaam Karta Hai?

यह हमारी वॉयस कमांड (Voice Command) पर काम करता है| जैसे ही आप “Ok Google” या फिर “Hey Google” बोलते है Google Assistant एक्टिवेट (Activate) हो जाता है, और उसके बाद आप जो कुछ भी करना चाहते है आपको उसे बोल कर के कमांड देना होता है और Google Assistant आपके द्वारा दिए गए कमांड को फॉलो करते हुए प्रतिक्रिया करता है|

 

जैसे :-  उदाहरण के लिए आप मौसम का हाल जानना चाहते है तो आपको सबसे पहले अपने फ़ोन में Ok Google या फिर Hey Google बोलना होगा| आप जैसे ये शब्द बोलते है Google Assistant  एक्टिवेट हो जायेगा| उसके बाद आपको मौसम का हालबोलना होगा और गूगल असिस्टेंट आपको मौसम का हाल बता देगा|

 

 

स्मार्ट फोन में गूगल असिस्टेंट कैसे एक्टिव करें?

SmartPhone Me Google Assistant Ko Kaise Active Kare?

इसके लिए नीचे बताए गए आसान स्टेप को फॉलो करें|

स्टेप 1. सर्वप्रथम आपको गूगल सर्च ऐप को ओपन कर लेना है|

 

स्टेप 2. इसके बाद आपको मोर टैप पर क्लिक करना है|

 

स्टेप 3. इतना कर लेने के बाद आपको सेटिंग पर जाना है और गूगल असिस्टेंट नामक विकल्प पर क्लिक करना है| अब आपको असिस्टेंट के टैप पर जाना है|

 

स्टेप 4. अब थोड़ा सा आपको अपने फोन के निचले हिस्से में जाना है और फोन नामक विकल्प पर टैप करना है|

 

स्टेप 5. अब आपको गूगल असिस्टेंट को एक्टिव कर देना है और साथ में हे गूगलभी एक्टिव कर दे|

 

स्टेप 6. अब इतना प्रक्रिया पूरा कर लेने के बाद आप ओके गूगलया फिर हे गूगलबोलकर कोई भी डिजिटल काम करवा सकते हैं|

 

स्टेप 7. जब आपका फोन इंटरनेट से कनेक्ट होगा, तब आप ओके गूगलया हे गूगल बोलकर देखेंगे, तो आपका फोन तुरंत असिस्टेंट मोड में एक्टिव हो जाता है और फिर आप अपना काम करवा सकते हैं।

 

 

कौन कौन सी डिवाइस में गूगल असिस्टेंट का उपयोग किया जा सकता है?

Koun Koun Si Device Me Google Assistant Ka Use Kiya Ja Sakta Hai?

गूगल असिस्टेंट का उपयोग Android, Chrome OS, iOS, iPadOS, KaiOS, Linux किया जा सकता है|

 

 

गूगल असिस्टेंट को किस लैंग्वेज में बनाया गया है?

Google Assistant Ko Kis Language Me Banaya Gaya Hai?

गूगल असिस्टेंट को C++ लैंग्वेज में बनाया गया है|

 

 

गूगल असिस्टेंट कौन-कौन सी भाषा को सपोर्ट करता है?

Google Assistant Koun Koun Si Language Ko Sapport Karta Hai? 

गूगल असिस्टेंट अरबी, चीनी, डेनिशडच, अंग्रेजी, फिनिश, फ्रेंच, जर्मन, हिब्रू, इतालवी, जापानी, कोरियाई, मलय, नॉर्वेजियन,पुर्तगाली, रूसी, स्पेनिश, स्वीडिश, थाई, और तुर्की भाषा को सपोर्ट करता है|




अंतिम शब्द :-

Last Words :-

आपको इस लेख को पढ़कर आपकी क्या राय है ये हमे जरुर बताइए या फिर इससे जुडी कोई भी Doubt आपके मन में है तो आप निचे Comment कर पूछ सकते हैं। यदि आप चाहें की Google Assistant Kya Hai से सम्बंधित ये जानकारी और लोगों तक पहुंचे तब इस Post को Social Media में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ Share करना मत भूलना। यदि आप चाहते हैं की Google Assistant से सम्बंधित और जानकारी हम आपको प्रदान करें तब हमारे Blog के लिंक को Bookmark करना मत भूलना।

अगर यह पोस्ट आपको हेल्पफुल लगे तो अपने फेसबुक (Facebook) और व्हाट्सएप्प ग्रुप (WhatsApp) पर जरूर शेयर करे।


यह भी पढ़े :-

ATM से पैसे कैसे निकाले ?

ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल कैसे होता है ?

Hyperloop क्या है ?

QR Code क्या होता हैं ?

नेहा पुरी जीवनी हिंदी



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ